वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे स्मिथ : सीए

टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे 

सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज स्वीव स्मिथ को कप्तान बनाया है। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया गया है। सीए ने इसके साथ ही ये भी कहा कि डेविड वार्नर के संन्यास लेने के कारण अब टेस्ट में पारी की शुरुआत भी स्मिथ ही करेंगे। वहीं वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैट रेन्शॉ को भी टेस्ट दल में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। 

इस सीरीज के साथ ही स्मिथ टेस्ट में पहली बार पारी की शुरुआत करेंगे। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने कहा कि वॉर्नर की जगह स्मिथ ही पारी शुरु करेंगे। वह उस्मान ख्वाजा का साथ देंगे। गौरतलब है कि तीनों ही प्रारुपों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके स्मिथ ने अब तक 105 टेस्ट खेले हैं पर इसमें वे मध्यक्रम में ही उतरे थे। 

स्मिथ ने टेस्ट प्रारुप में पारी शुरु करने में रुचि दिखायी थी। उन्होंन पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट से पहले कहा था कि वह पारी शुरु करना चाहते हैं। हालांकि टीम के कप्तान पैट कमिंस, स्मिथ को मध्य क्रम से हटाने के पक्ष में नहीं थे। क्योंकि स्मिथ 2013 से लगातार नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी कर रहे थे।

एकदिवसीय सीरीज में कमिंस के अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श को भी जगह नहीं दी गयी है जबकि युवा तेज गेंदबाज लांस मौरिस, जाय रिचर्डसन, आरोन हार्डी, मैट शॉर्ट और नाथन एलिस को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। 


Subscribe to our Newsletter