स्मिथ ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने पहुंचे , जेकोविच के साथ टेनिस में हाथ आजमाये
Jan 12, 2024
मेलबर्न । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद बचे हुए समय में ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस देखने पहुंच गये। स्मिथ का वहां देखकर सभी हैरान रह गये। स्मिथ ने तब खाली समय में रैकेट भी थामा। उनको खेलते हुए देखकर सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच भी ताली बजाने लगे। जेकोविच ने इस दौरान सर्व भी की जिसका स्मिथ ने अच्छी प्रकार से जवाब दिया। स्मिथ का कौशल देखकर जेकोविच भी हैरत में पड़ गये। उन्होंने रैकेट नीचे रखा और तालियां बजाने लगे। ये वीडियो ऑस्ट्रेलियन ओपन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाऊंट पर पोस्ट हुआ जिसे स्टार खिलाड़ियों के प्रशंसकों ने जमकर पसंद किया।
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही प्रशंसकों ने जमकर कमेंट किए। एक प्रशंसक ने लिखा, जो व्यक्ति रोज 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आती गेंदें खेलता हो उसे क्या परेशानी होगी। एक महिला प्रशंसक ने लिखा, ऑस्ट्रेलियन ओपनर। गौरतलब है कि 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन 14-28 जनवरी 2024 तक मेलबर्न पार्क में चल रहा ग्रैंड स्लैम स्तर का एक टेनिस टूर्नामेंट है। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का 112वां संस्करण, ओपन युग में 56वां और वर्ष का पहला प्रमुख संस्करण है।