संगनी फोरम भोपाल की बहनों ने असहाय एवं गरीब लोगों को बांटे स्वेटर, ऊनी कपडे
Dec 28, 2024
भोपाल । अत्याधिक ठंड के कारण असहाय व्यक्ति परेशान हो रहे हैं ! इन्हीं परेशानियों को देखते हुए संगनी फोरम भोपाल की बहिनों ने जैन धर्म के मूल सिद्धांत दयाभाव को धारण करते हुए अपने स्तर पर जरूरतमंद छात्र - छात्राओं एवं महिलाओं, पुरुषों और छोटे अनाथ बच्चों को किसी न किसी रूप में तन - मन - धन से सहायता करने का सिलसिला जारी रखा है.
इस तारतम्य शासकीय आंगनवाड़ी शहंशाह अशोका गार्डन भोपाल के छात्र - छात्राओं को एवं असहाय महिलाओ को स्वेटर , मोजे , टोपी आदि का वितरण किया। वहीं स्पर्श भवन में भी छात्रों को मोजे टोपियां बाटें गए। इसके अलावा संगनी बहिनों ने स्वयं की कलोनियों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं घरेलु सहायकों को भी स्वेटर, कोट ,कम्बल आदि से सहायता की, एवं मन्दिर मस्जिद के बहार बैठे गरीब लोगों की भी गरम कपडे देकर सहायता की। उपरोक्त कार्यक्रम में जेएसजी के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन, पूर्व आई डी अमर जैन , के सी जैन, सुरेंद्र जैन , महेश बारी, दिनेश गोयल, एम पी रीजन की जोन कोऑर्डिनेटर सुषमा गंगवाल, संगनी फोरम की संस्थापक अध्यक्ष माया जैन का मार्गदर्शन मिलता रहा.