(बर्मिंघम) राष्ट्रमण्डल खेल : सिंधु ने स्वर्ण पदक जीता

बर्मिंघम (ईएमएस)। भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। सिंधु ने महिला एकल के खिताबी मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से हराया। रियो ने पैर में लगी चोट के कारण बैंडेज बांधकर खेला पर इससे उनके जीत के इरादों पर प्रभाव नहीं पड़ा। पहले गेम में उन्हें कनाडाई खिलाड़ी मिशेल ने कड़ी टक्कर दी पर दूसरे गेम में उसने गलतियां कर दीं जिसका लाभ सिंधु को (बर्मिंघम) राष्ट्रमण्डल खेल : सिंधु ने स्वर्ण पदक जीता 

मिला और उसने मुकाबला अपने नाम किया। वहीं भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या भी बढ़कर 19 हो गयी है। इसके अलावा भारत ने 15 रजत और 22 कांस्य पदक भी जीते हैं। 

यह दूसरी बार है जब सिंधु राष्ट्रमण्डल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं। पिछली बार उसे साइना नेहवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सिंधु ने पहले गेम में मिशेल के खिलाफ आक्रामक शुरुआत करते हुए 3-1 की बढ़त ले ली। इसके बाद मिचेल ने वापसी करते हुए 4-4 से स्कोर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सिंधु ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-13 से जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्वर्ण के साथ ही उन्होंने अब तक का अपना तीसरा पदक जीता। इससे पहले सिंधु ने ग्लासगो 2014 खेलों में कांस्य और राष्ट्रण्डल 2018 खेलों में रजत जीता था। 

Subscribe to our Newsletter