शुभमन को मिला सितंबर माह के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवार्ड
Oct 13, 2023
दुबई । भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सितंबर महीने के लिए पुरुष वर्ग से आईसीसी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन ने सितंबर के दौरान 80 की औसत से 480 रन एकदिवसीय में बनाये थे। इस प्रकार उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान को भी पीछे छोड़ दिया। शुभमन ने इस साल एकदिवसीय में शानदार प्रदर्शन किया जिससे उन्हें आईसीसी पुरुष एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बढ़त मिली है।
इस बल्लेबाज ने एशिया कप में भी 75.5 की औसत से सबसे ज्यादा 302 रन बनाए। । एशिया कप के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहाली में 74 रन और इंदौर में 104 रन बनाए। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर शुभमन ने खुशी जतायी है।