ऑरेंज कैप के दावेदारों में शामिल हुए शुभमन

जयपुर । गुजरात टाइटंस टीम की कप्‍तानी कर रहे शुभमन गिल आईपीएल 2024 के सत्र में ऑरेंज कैप के दावेदारों में शामिल हो गये हैं। शुभमन ने इस सत्र में अब तक अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 6 मैचों में 51.00 के औसत और 151.78 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 255 रन बनाए हैं। वह इस सत्र में सबसे अधिके रन बनाने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। 

इससे पहले के तीन आईपीएल सत्र में भी उन्होंने जमकर रन बनाये थे।

आईपीएल में इस बार गुजरात के पास हार्दिक पंड्या और मोहम्‍मद शमी जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। इसके बाद भी युवा खिलाड़ियों के साथ शुभमन टीम को आगे ले जा रहे हैं। शुभमन ने राजस्थान के खिलाफ 44 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली थी। शुभमन का अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन आईपीएल 2023 में आया था जब उन्‍होंने 17 मैचों में दो बार नाबाद रहते हुए 59.33 के औसत और 157.8 के स्‍ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्‍होंने ऑरेंज कैप जीती थी। आईपीएल 2022 में शुभमन ने 16 मैचों में 34.5 के औसत और 132.32 के स्‍ट्राइक रेट से 483 रन बनाए थे।


Subscribe to our Newsletter