श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई केन्द्रीय अनुबंध मिलने की संभावनाएं बढ़ीं
Mar 15, 2024
आईपीएल के लिए फिट घोषित हुए
मुंबई । बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन के कारण बीसीसीआई केन्द्रीय अनुबंध मिलने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। इससे पहले उन्हें अनुबंध सूची में जगह नहीं मिली थी। श्रेयस ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ के खिलाफ जिस प्रकार अच्छी बल्लेबाजी की है। उससे बीसीसीआई उनसे खुश है। श्रेयस को इस मैच में पीठ में जकड़न आ गयी थी पर अब वह ठीक है और उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में वह आईपीएल खेल सकते हैं। श्रेयस ने मुंबई के लिए दूसरी पारी में 111 गेंदों पर 95 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बीसीसीआई इस बल्लेबाज में आये सुधार से भी खुश है। ऐसे में उन्हें केन्द्रीय अनुबंध मिल सकता है।
वहीं इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। बीच बीच में उन्हें पीठ दर्द ने परेशान किया। इसके चलते बीसीसीआई ने उन्हें अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया था। टीम प्रबंधन ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी पर श्रेयस ने इसकी अनदेखी की थी। इस कारण बीसीसीआई ने उन्हें केन्द्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। इसके बाद व रणजी खेलने के लिए तैयार हो गये। पीठ की ऐंठन के कारण वह मुंबई के आखिरी रणजी ट्रॉफी लीग मैच में नहीं खेल पाए पर इस दौरान उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के प्री-सीज़न कैंप में भाग लेते दिखे जिससे बोर्ड नाराज हो गया था। इसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि अगर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट की जगह आईपीएल को प्राथमिकता देंगे तो उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलेगी।