मैच जल्दी खत्म करने पर मोहम्मद सिराज से नाराज हुईं श्रद्धा कपूर

मुंबई । एशिया कप फ़ाइनल में अपनी करिश्मायी गेंदबाजी से श्रीलंका पर जीत हा‎सिल करने वाले मोहम्मद सिराज इन दिनों सभी के फेवरेट बन गए है। इतना ही नहीं सिराज का जादू बॉलीवुड पर भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सिराज से नाराज हैं! श्रद्धा कपूर ने मैच के बाद इंस्टा पर स्टोरी कर लिखा है कि अब सिराज से ही पूछो कि इस खाली समय के साथ क्या करें। 

दरअसल, सिराज की शानदार गेंदबाजी से मैच जल्द खत्म हो गया इस पर श्रद्धा ने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि अब टाइम पास करने के लिए क्या करें। वहीं मैच को लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर डाला गया स्पेल सपने के माफिक है।

उन्होने बस लाइन और लेंथ एक्जि़क्यूट किया और विकेट मिलते चले गये। सिराज ने अपने दूसरे ओवर में चार शीर्ष बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका की पारी को तहस नहस कर दिया। यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय हैं। उन्होंने अपने सात ओवरों के स्पेल में 21 रन देकर छह विकेट लिए जिसके चलते श्रीलंका की पारी महज 50 रन पर सिमट गयी। 



Subscribe to our Newsletter