शमी की सोशल मीडिया में दूल्हे के वेश में तस्वीरे सामने आईं

मुम्बई । टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद का पदर्शन हाल के समय में काफी अच्छा रहा है। इसी कारण उन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिला है। वहीं अब शमी की सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों ने सभी का ध्यान खींचा है। इनमें शमी दूल्हे के वेश में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शमी को माला और पगड़ी पहने देखा जा सकता है। इसके बाद प्रशंसकों ने उनसे पूछा कि क्या आपने दूसरी शादी कर ली है। वहीं शमी ने लिखा, मेरे सभी दोस्तों को धन्यवाद। आप लोग मेरा इतना स्वागत कर रहे हैं। शमी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आई हैं। 

शमी टखने की चोट के कारण अभी भारतीय टीम से बाहर हैं और उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 मैचों के लिए उन्हें शामिल किया जा सकता है। शमी फिट नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं जा पाए थे। शमी अपने निजी जीवन को लेकर परेशान रहे हैं। उनकी पत्नी पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और क्रूरता के आरोप लगाये थे और ये मामला अदालत में चल रहा है। 


Subscribe to our Newsletter