वर्ल्ड कप के फाइनल में ‎दिखा शाहरुख खान का ‎विनम्र व्यवहार, हर तरफ हो रही चर्चा

नई ‎दिल्ली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के दौरान शाहरुख खान का ‎विनम्र व्यवहार सामने आया है। उनका एक वी‎डियो खूब शेयर ‎किया जा रहा है। दरसअल मैच देखने के ‎लिए सिनेमा से लेकर सियासत तक की नामी हस्तियां मौजूद रहीं। ‎जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खुद भारतीय टीम की हौसलाफजाई के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। इधर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ मैच देखने पहुंचे थे। मैच के दौरान शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल स्टे‎डियम में शाहरुख खान जिस कतार में बैठे थे, उनके एक तरफ बीसीसीआई के सचिव जय शाह और दूसरी तरफ नामी गायिका आशा भोसले बैठी थीं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आशा भोसले अपनी चाय खत्म करने के बाद कप रखने के लिए इधर-उधर देखने लगती हैं। इसके बाद बगल में बैठे शाहरुख खान उनकी तरफ मुड़े और उनके हाथ से कप ले लिया।

शाहरुख खान आशा भोसले से कप-प्लेट लेने के बाद अपनी सीट से उठकर उसे रखने के लिए आगे बढ़ गए। उन्होंने आगे स्टाफ को दे दिया। शाहरुख खान का यह व्यवहार हर किसी का दिल जीत रहा है। तमाम लोग सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं  और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आरपीजी ग्रुप के अध्यक्ष और नामी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शाहरुख खान के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, ‘भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान दिल को सुकून देने वाला एकलौता दृश्य जो मैंने देखा, वो ये है’ एक यूजर ने लिखा ‘इसे कहते हैं क्लास, अपने बुजुर्गों का सम्मान करना कोई शाहरुख खान से सीखे’ विशेष नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘कोई इतना बड़ा होकर भी इतना विनम्र कैसे हो सकता है, इसका एक उदाहरण हैं शाहरुख खान हैं।



Subscribe to our Newsletter