दूसरा टेस्ट : वेस्टइंडीज की पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत
Aug 03, 2026
पहली पारी में 5 विकेट पर 239 रन बनाये
जमैका। मेजबान वेस्टइंडी ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने अपननी पहली पारी में 5 विकेट पर 239 रन बनाये। दिन का खेल समाप्त होने के समय जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेस खेल रहे थे। ग्रीव्स ने 125 गेंदों पर शानदार 64 रन बनाये जबकि कप्तान चेस भी 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले सत्र से ही तेज तर्रार शुरुआत की थी। बारिश से प्रभावित इस सत्र में मेजबान टीम ने लंच तक ही 9.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए थे। इस दौरान ब्रैंडन किंग ने केवल 27 गेंदों में सात चौकों की मदद से 33 रनों की आक्रामक पारी खेली। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
कावेम हॉज और तेगनारायण चंद्रपॉल जैसे सलामी बल्लेबाज भी विफल रहे। हॉज ने 32 गेंद खेलकर 15 रन बनाये जबकि चंद्रपॉल ने केवल 10 रन बनाए। मध्यक्रम में अमीर जंगू ने 29 और शाई होप ने 26 रनों की पारियां खेलकर टीम को उबारा। इन पारियों से वेस्टइंडीज ने एक अच्छा स्कोर बना लिया। दूसरी ओर पाक गेंदबाज संघर्ष करते दिखे। मोहम्मद अली ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। उनके अलावा उवैद शाह, अली उस्मान और साजिद खान को भी एक-एक विकेट मिला।