शुभमन के चोटिल होने के कारण क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे सरफराज
Feb 05, 2024
विशाखापत्तनम । भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे। शुभमन को मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गयी थी। बीसीसीआई ने कहा कि इसी कारण चौथे दिन शुभमन की जगह क्षेत्ररक्षण के लिए सरफराज खान को उतारा गया।
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए बताया कि उनकी अंगुली में चोट लगी थी और इसी कारण वे वह चौथे दिन क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतर पाये। शुभमन की चोट हालांकि गंभीर नहीं है।
भारतीय टीम अभी खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है। इसी कारण बल्लेबाज केएल राहुल के पहले टेस्ट मैच में चोटिल होकर बाहर होने के बाद दूसरे मैच के लिए चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को टीम में शामिल किया था पर उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिल पायी। वहीं अब शुभमन के चोटिल होने से सरफराज को मैदान पर उतरने का अवसर मिला है।