संस्कृति बचाओ मंच ने मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की ।
Nov 23, 2024
भोपाल । राजधानी के संस्कृति बचाओ मंच ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली जा रही छतरपुर से पदयात्रा पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी द्वारा दिए गए अपने बयान को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी को ज्ञापन सोपा है । मौलाना ने अपने बयान में कहा था कि पंडित शास्त्री की यात्रा में कहीं दंगा ना हो जाए मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने सौंपे ज्ञापन कहा कि मंच को अंदेशा है कि कही रिजवी ने दंगा फैलाने की साजिश पहले से ही नहीं की हो । यात्रा में पंडित शास्त्री और लाखों सनातनी शामिल हो रहे हैं इसलिए प्रशासन पहले से सतर्क होकर शहाबुद्दीन रिजवी के खिलाफ आपराधिक प्रकट दर्ज करें और उनकी गिरफ्तारी करना चाहिए । यहां उल्लेखनीय है की रिजवी ने अपने दिए गए बयान में कहा था कि 160 किलोमीटर की यात्रा में कहीं दंगा फसाद नहीं हो जाए क्योंकि वह हमेशा मुसलमान के खिलाफ बोलते हैं ।