वन वर्ल्ड वन फेमिली कप में आमने-सामने होंगी सचिन और युवराज की टीमें

मुम्बई । महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दिग्गज ऑलराउंड युवराज सिंह की टीमें अब एक मैत्री मैच में खेलती हुई नजर आयेंगी। तेंदुलकर और युवराज की टीम कर्नाटक के चिककबल्लापुर में 18 जनवरी को सत्य साई ग्राम में आयोजित किए जा रहे ‘वन वर्ल्ड वन फेमिली कप मैत्री मुकाबले में आमने-सामने होंगे। श्री मधुसूदन साई वैश्विक लोकोपकारी सेवा अभियान द्वारा साई कृष्णन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मैत्री-क्रिकेट मैच में सचिन और युवराज को खेलते हुए देखने को लेकर लोग उत्साहित हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय संसदीय कार्य व कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। 

पांच पंखुड़ियों के आकार वाले इस खेल-मैदान की चार दर्शक दीर्घाओं की कुल क्षमता 3,500 दर्शकों के बैठने की है। इस मैच में भारत सहित सात देशों के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें हरभजन सिंह, मुथैया मुरलीधरन, इरफान पठान, चमिंडा वास, तेज गेंदबाज आर पी सिंह, मोंटी पनेसर, डेन्नी मॉरीसन, वेंकटेश प्रसाद आदि हैं। इस मुकाबले को लेकर लिटिल मास्टर के नाम से विख्यात रहे पूर्व कप्तान सुनील ने कहा, ‘क्रिकेट मात्र एक खेल से अधिक है, यह एक शक्तिशाली मंच है जो जीवन के हर क्षेत्र के लोगों को एकजुट करता है।

इन वर्षों के दौरान मैं लोगों को एकजुट करने तथा समाज पर सकारात्मक प्रभाव निर्मित करने की खेलों की अपार शक्ति का प्रत्यक्षदर्शी रहा हूँ। इस अनूठे मैत्री मैच का लक्ष्य, क्रिकेट की लोकप्रियता का लाभ उठाकर अभावग्रस्त मनुष्यों के जीवन में आने वाली गंभीर  समस्याओं की ओर ध्यान देना और उनका निराकरण है। 


Subscribe to our Newsletter