रियान ने शानदार प्रदर्शन के साथ ही टीम इंडिया के लिए पेश की दावेदारी

श्रेयस अय्यर की जगह खतरे में पड़ी 

मुम्बई । आईपीएल के 2024 वें सत्र में इस बार राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले रियान ने घरेलू क्रिकेट में भी जमकर रन बनाये थे। : रियान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 गेंद में ही 54 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी। रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को एक आसान सी जीत दिलाई। इसी के साथ ही इस क्रिकेटर ने ऑरेंज कैप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। रियान के तीन मैचों में अब 181 रन हो गए हैं। वहीं आरसीबी के अनुभवी विराट कोहली के भी 181 रन हैं पर रियान स्ट्राइक रेट के मामले में विराट से कहीं आगे हैं। इस प्रकार उन्होंने टीम इंडिया में जगह को लेकर भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। 

रियान ने इस सत्र में चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने को साबित किया है। धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल से पहले रियान ने घरेलू क्रिकेट में भी आक्रामक बल्लेबाजी की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि वह भारतीय टीम में जगह के लिए प्रबल दावेदार बन गये हैं। उनके भारतीय टीम में प्रवेश की संभावना इसलिए भी बढ़ गयी है क्योंकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर का फार्म अच्छा नहीं चल रहा है, उन्हें फिटने की भी समस्या है जिसके कारण वह टीम से भी बाहर चल रहे हैं। अय्यर ने काफी समय से नंबर चार पर कब्जा जमा रखा था पर अब रियान के आने से उनकी दावेदारी कमजोर हो गयी है। रियान लगातार बेहतर प्रदर्शन कर इस नंबर पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। अगर वह इसी प्रकार खेलते रहे तो शीघ्र ही भारतीय टीम में जगह हासिल कर सकते हैं।


Subscribe to our Newsletter