वर्ल्ड कप में पहली बार खेलने रोहित शर्मा पहुंचे साउथ अफ्रीका
Dec 16, 2023
नई दिल्ली । पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने के लिए रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका पहुंच गए हैं। रोहित दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए हैं। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 के फाइनल में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने के करीब एक महीने बाद ये 36 वर्षीय खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा को इस दौरे पर खेली जा रही व्हाइट बॉल सीरीज के लिए आराम दिया गया था। टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने जा रही है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने वाले हैं। हालांकि, उनसे मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीन ली गई है। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है, जो पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटन्स के कप्तान थे। लेकिन उससे पहले वे मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
हालांकि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने ऑल कैश डील में गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार से काफी निराश थे। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीता तो लोगों का समर्थन उनको मिला। हर कोई टीम के एफर्ट की तारीफ कर रहा था, क्योंकि भारतीय टीम ने लगातार 10 मैच जीते थे और फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम को हार झेलनी पड़ी। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में ताया था कि अभी इससे बाहर निकलना बहुत ही कठिन था। रोहित ने फाइनल में 47 रन बनाए और भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा मैच में आउट हुए तो रन गति रुक गई और भारत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका था।