Rohit Sharma: क्या सही में बाएं हाथ के पेसर के सामने जूझते हैं रोहित शर्मा, रिकॉर्ड तो कुछ और ही कह रहा है
Aug 31, 2023
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में अपनी बैटिंग से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित को लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन अफरीदी जैसे गेंदबाजों की मुश्किल चुनौती होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड।

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का सफेद गेंद क्रिकेट में कोई जवाब नहीं है। वह टीम इंडिया के लिए 244 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें 48.69 की औसत से 9837 रन बनाए। इसमें रोहित ने 30 शतक और 48 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। वैसे तो रोहित को दुनिया के किसी भी गेंदबाज के खिलाफ खेलने में खासे मुश्किल नहीं हुई है, लेकिन लेफ्ट आर्म पेसर के खिलाफ जरूर वह कुछ संघर्ष करते हुए दिखे हैं।
लेफ्ट आर्म पेसर के खिलाफ रोहित शर्मा 118 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनका रन बनाने का औसत 46.77 का रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित ने 84.99 के स्ट्राइक रेट से कुल 1450 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 161 चौके और 34 छक्के भी लगाए हैं।

वहीं बात करें लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी को इसमें उनका रन बनाने का स्ट्राइक रेट 91.20 का रहा है। लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ रोहित ने 65 पारियों में बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने 912 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ रोहित ने 59 चौके और 28 छक्के भी लगाए हैं।
राइट आर्म पेसर के रोहित ने छुड़ाए हैं छक्के
वहीं अब बात करते हैं राइट आर्म पेसर के खिलाफ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के बारे में। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ रोहित ने 218 पारियों में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 44.48 की औसत से 5249 रन बनाए हैं। दाहिने हाथ के पेसर के खिलाफ रोहित ने 530 चौके और 148 छक्के भी लगाए हैं।
दाहिने हाथ के स्पिनर के खिलाफ भी रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दमदार रहा है। रोहित दाहिने हाथ के स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 118 पारियों में बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान उन्होंने 63.11 की औसत से 2209 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 150 चौके और 65 छक्के भी लगाए हैं।