रोहित ने नये साल पर पत्नी रितिका के साथ तस्वीर साझा की

केपटाउन । भारतीय क्रिकेट टीम अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका सजदेह के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर केपटाउन में नये साल का स्वागत किया। उनकी इस तस्वीर को लोगों ने काफी पसंद किया है। भारतीय टीम अभी मेजबान दक्षिण अफ्रीका से सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम को तीन जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में दूसरा टेस्ट खेलना है।  ऐसे में प्रशंसकों ने भी उन्हें इस मैच के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितिका के साथ एक तस्वीर तस्वीर साझा की है। इसमें रोहित ने अपना हाथ रितिका के कंधे पर रखा है और दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित की इस तस्वीर पर प्रशंसकों ने जमकर कमेंट किये हैं। अनेक लोगों ने कपल को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने गत वर्ष बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ ही एशिया कप भी जीता था पर विश्वकप की हार से वह निराश हो गये थे। 


Subscribe to our Newsletter