रोहित की मां ने जारी की तस्वीर , विराट और रोहित एकसाथ दिखे
Jul 02, 2024
नई दिल्ली । टी20 विश्व कप क्रिकेट में भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा की मां ने विराट कोहली और रोहित की एक फोटो जारी की है। इसमें रोहित और विराट कोहली एक साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं तस्वीर के ऊपर लिखा है। ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम। इस दौरान कंधे पर उनकी बेटी, पीठ पर पूरा देश और अपने बगल में भाई नजर आ रहा हैं। रोहित की मां ने ये पोस्ट रोहित और विराट के लिए किया है।
रोहित और विराट ने भारतीय टीम की जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया। रोहित ने इस जीत के साथ ही टीम के पिछले एक दशक से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने के सूखे को भी समाप्त कर दिया। विराट भी अपनी कप्तानी में कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत पाये थे पर अब उन्हें भी विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा होने की उपलब्धि हासिल हुई।
रोहित का क्रिकेट कैरियर आसान नहीं रहा। उन्हें 2011 में विश्वकप टीम में जगह नहीं मिली थी। तब वह बेहद निराश हो गये थे पर इसके बाद उन्होंने अपने को संभाला और यहां तक का सफर तय किया। गत वर्ष एकदिवसीय विश्वकप में टीम जब फाइनल में पहुंचने के बाद भी खिताब नहीं जीत पायी थी तब वह बेहद हताश थे।