रोहित ने टेस्ट में पूरे किये 4000 रन
Feb 26, 2024
रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच मैच में एक अहम उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। रोहित ने इस मैच के तीसरे दिन 24 रन बनाने के साथ ही टेस्ट में अपने 4000 रन पूरे किए। पहली पारी में रोहित ने 2 जबकि दूसरी पारी में 55 रन बनाये। रोहित ने अब तक चार मैचों में 38 की औसत और 65.35 के स्ट्राइक रेट से एक शतक के साथ ही कुल 266 रन बनाए हैं। 58 टेस्ट मैचों में रोहित ने 44.97 की औसत से 4,003 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है। उन्होंने 100 पारियों में 11 शतक और 16 अर्द्धशतक भी लगाये हैं।
इस मैच में भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी कर 90 रन बनाकर भारतीय टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर भारतीय टीम को वापसी करायी। इंग्लैंड की दूसरी पारी में 145 रन ही बना पायी। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम 307 रन बना पायी थी। इस प्रकार पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 46 रनों की बढ़त मिली हुई थी।