गेल की बराबरी पर आ आये रोहित

गयाना । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंडके खिलाफ टी20 विश्वकप के सेमीफाइन में अर्धशतकीय पारी के दौरान दो छक्के लगाने के साथ ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित के इसी के साथ ही टी20 विश्वकप में अब 50 छक्के हो गये हैं और वह वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी पर आ गये हैं। 

आज तक टी20 विश्व कप में केवल गेल ने ही 50 से ज्यादा छक्के लगाए थे। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 63 छक्के हैं हालांकि अब टी20 विश्व कप में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित बन गए हैं। रोहित ने यह रिकार्ड इंग्लैंड के खिलाफ अपनी 57 रन की पारी के दौरान बनाया। रोहित ने इस मैच में अपनी शानदार पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे। 

अब रोहित के पास शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल में गेल से आगे निकलने का अवसर है। इसके अलावा रोहित इस बार खिताब जीतकर पिछले एक दशक के खिताबी सूखे को भी तोड़ना चाहेंगे। 


Subscribe to our Newsletter