रोहित और विराट की अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हो सकती है वापसी
Jan 05, 2024
केपटाउन । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दो दिनों के अंदर ही समाप्त होने का लाभ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को मिल सकता है। इन दोनो को ही अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अवसर मिल सकता है।
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने अब तक भारतीय टीम की घोषणा नहीं की है। इसका कारण है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी तक खेला जाना था। ऐसे में . अफगानिस्तान के साथ होने वाली इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों का खेलना असंभव नजर आ रहा था पर केपटाउन टेस्ट के जल्दी समाप्त होने के बाद अब चयनकर्ता सीनियर खिलाड़ियों के नाम पर भी विचार कर सकते हैं। गौरतल है कि साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप के बाद से रोहित और विराट ने अब तक इस प्रारुप में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है पर अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में इन दोनों ही की वापसी हो सकती है। 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच यह टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले इन दोनों ही खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर मिल जाएगा। रोहित ने पिछले दो साल से टी20 अंतरराष्ट्री नहीं खेला।