रिजवान टी20 में 30 वां अर्धशतक लगाकर रोहित की बराबरी पर आये

न्यूयॉर्क । पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कनाडा के खिलाफ यहां हुए टी20 विश्वकप मुकाबले में अर्धशतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।  इस मुकाबले में पाक ने कनाडा को सात विकेट से हराया। रिजवान ने इस मैच में 53 गेंदों पर 53 रन बनाए और पारी की शुरुआत करते हुए अपना 30वां अर्धशतक भी पूरा किया। इसी के साथ ही रिजवान ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के सलामी बल्लेबाजी के तौर पर 30वां अर्धशतक के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली। इस मैच में कनाडा की टीम ने पहले खेलते हुए एरोन जोनसन के 52 रनों की सहायता से 106 रन बनाये।

वहीं पाक की ओर से मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ ने 2-2 जबकिशाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया। रिजवान ने मुश्किल पिच पर 53 गेंदों पर 53 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी। रिजवान का यह टी20 में 30वां अर्धशतक था। इसके साथ ही उन्होंने रोहित के 30 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रिजवान ने यह उपलब्धि 71 पारी जबकि रोहित ने 118 पारी में हासिल की थी। वहीं इस मामले में दसरे नंबर पर बाबर आजम हैं। बाबर ने अब तक 28 अर्धशतक 84 पारियों में लगाये हैं। टी20 क्रिकेट विश्व कप में अब रिजवान के नाम 5 अर्धशतक हो गए हैं। इस प्रकार उन्होंने बाबर के पांच अर्धशतकों की बराबरी कर ली है। 


Subscribe to our Newsletter