रिजवान टी20 विश्व कप में सबसे धीमा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने
Jun 12, 2024
न्यूयॉर्क । पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम कनाडा के खिलाफ टी20 विश्वकप मुकाबले में एक ऐसा अनचाहा रिकार्ड जुड़ गया है जिससे वह भूलना चाहेंगे। रिजवान ने इस मैच में सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। रिजवान ने इस मैच में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
रिजवान ने कनाडा के खिलाफ 53 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए और इसके बाद अर्धशतक के लिए 52 गेंदें खेली । यह टी20 विश्वकप का अब तक का सबसे धीमा अर्धशतक है। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे धीमे अर्धशतक का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम था। वार्नर ने भी इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ 50 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
इसके अलावा डेवोन स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2007 में 49 गेंदों जबकि डेविड हसी ने इंग्लैंड के खिलाफ 49 में शतक लगाया था।
इस मैच में जीत से पाक के सुपर आठ में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई हैं। कनाडा के खिलाफ 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम ने 18वें ओवर में मुकाबला जीता। मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर कनाडा को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। एरोन जोनसन के 52 और कलीम साना के 13 रनों की सहायता से कनाडा ने 7 विकेट खोकर 106 रन बनाए। इसके बाद पाक ने रिजवान के अर्धशतक से मुकाबला जीत लिया।