ऋषभ आईपीएल से वापसी के लिए तैयार , अभ्यास का वीडियो साझा किया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी अब नजदीक आती जा रही है। ऋषभ फिट हो गये हैं और उनके अगले माह आईपीएल से फिर मैदान में उतरने की उम्मीद है। इससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। ऋषभ ने अब अभ्यास का एक वीडियों साझा किया है। इसमें वह बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह काफी अच्छे शॉट लगाते दिखे। इसके अलावा वह इस वीडियों में विकेटकीपिंग भी करते नजर आये। इससे उन्होंने संकेत दे दिया है कि वह आईपीएल 2024 सत्र में खेलने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2024 सत्र 22 मार्च से शुरू होगा। वह दिसंबर 2022 में कार हादसे के बाद से ही खेल से दूर हो गये थे। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गये थे और उनके घुटने की सर्जरी भी हुई थी। 

इसके बाद उन्होंने तेजी से रिकवरी की और अब मैदान पर लौट रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों अभ्यास मैच में भी भाग लिया था। वह अभी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के अनुसार ऋषभ आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार हैं पर उन्हें शुरुआती मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे शुरुआत में उनपर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा। 


Subscribe to our Newsletter