ऋषभ दर्शनों के लिए बद्रीनाथ और केदारनाथ पहुंचे
Oct 04, 2023
देहरादून । क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के दर्शन किये हैं। ऋषभ मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए उत्तराखंड में पवित्र बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर पहुंचे। वह पिछले साल कार हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गये थे। जिसके बाद से ही वह खेल से दूर हैं। अब वह तेजी से फिट हो रहे हैं और अगले साल की शुरुआत में उनकी खेल में वापसी की उम्मीद है। वह अब पूरी फिटनेस हासिल करने की राह पर हैं।
ऋषभ ने पहले बद्रीनाथ के दर्शन किए और फिर केदारनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी थे। भक्तों और प्रशंसकों के बीच, इस क्रिकेटर ने पवित्र तीर्थस्थलों पर अपनी श्रद्धा अर्पित की। वह चोट के कारण इस विश्व कप से भी बाहर हैं। उनकी अगले साल आईपीएल या फिर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से मैदान पर वापसी हो सकती है।