ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत ने बढ़त हासिल की

राजकोट । शेष भारत ने यहां सौराष्ट्र के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी क्रिकेट के पहले ही मुकाबले में अच्छी खासी बढ़त हासिल कर ली है। शेष भारत की ओर से विद्युत करिअप्पा और सौरभ कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। इस मुकाबले में कप्तान चेतेश्वर पुजारा की सौराष्ट्र टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाये। सौराष्ट्र की टी दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर केवल 212 रन ही बना पायी। इस प्रकार शेष भारत के मुकाबले वह 96 रनों से पीछे है। इससे पहले शेष भारत ने अपनी पहली पारी में 308 रन बनाये थे। 

सौराष्ट्र के कप्तानी करते हुए पुजारा एक बार फिर असफल हुए हैं। पुजारा मात्र 29 रन बना पाये। उनके अलावा समर्थ व्यास ने 29, प्रेरक मांकड़ ने 29 और पार्थ ने 20 रन बनाये। केवल एक बल्लेबाज  अर्पित वासवदा ही 54 रन बना पाये। दिन का खेल समाप्त होने के समय जयदेव उनादकट 17 रन और युवराज सिंह डोढ़िया शून्य पर खेल रहे थे। 



Subscribe to our Newsletter