नवीन सहित अफगानिस्तान के तीनों क्रिकेटरों को राहत , बोर्ड ने प्रतिबंध हटाया

काबुल । अफगानिस्तान के तीनों ही क्रिकेटरों मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी और नवीन उल हक को बड़ी राहत मिली है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इनपर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। एसीबी के अनुसार अब ये तीनों ही अब केंद्रीय अनुबंध करने के लिए तैयार हैं, इसलिए प्रतिबंध हटाया गया है पर इन खिलाड़ियों का वेतन कटेगा। एसीबी के अनुसार अब उसने नीयमों को मानने के लिए इन खिलाड़ियों को अंतिम चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा है कि संशोधित प्रतिबंध के तहत अब इन खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध प्राप्त करने और राष्ट्रीय कर्तव्यों और एसीबी के हितों के प्रति उनकी पूर्ण प्रतिबद्धता पक्की करते हुए फ्रेंचाइजी लीग में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। 

इससे पहले खिलाड़ियों ने एसीबी के पास बिना शर्त संपर्क करते हुए फिर से देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जतायी थी। एसीबी के बयान में कहा गया है,  हाल के घटनाक्रम को देखते हुए खिलाड़ियों के शुरुआती रुख का आंकलन करने और राष्ट्रीय टीम में उनके रहने के महत्व को स्वीकार करने के बाद नियुक्ति समिति ने बोर्ड को अपनी अंतिम सिफारिशें बताईं। साथ ही कहा गया कि अब इन खिलाड़ियों को एक एक अंतिम चेतावनी देने के साथ ही उनकी वेतन कटौती भी होगी। से कटौती मासिक कमाई या मैच फीस से हो सकती है। 


Subscribe to our Newsletter