15 अगस्त से घर बैठे होगी रजिस्ट्री

Aug 03, 2024

भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 15 अगस्त से घर बैठे रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। अब रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्री दफ्तर जाना जरूरी नहीं होगा। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रायोगिक तौर पर गुना,रतलाम, हरदा और डिंडोरी में संपदा 2.0 के पायलट प्रोजेक्ट का ट्रायल पूरा कर लिया है। अब इस व्यवस्था को संपूर्ण प्रदेश में लागू किया जा रहा है। संपदा 2.0 में रजिस्ट्री के दस्तावेज डीमैट दस्तावेज के रूप में परिवर्तित हो जाएंगे। फेस लेस रजिस्ट्री की सुविधा होगी। 

मध्य प्रदेश शासन के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी देते हुए कहा,सभी भौतिक दस्तावेजों का डिजिटल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के 7 जिले जिसमें हरदा, डिंडोरी, अनूपपुर,शहडोल,उमरिया, सिंगरौली और बुरहानपुर में वर्ष 2004-05 तक के डिजलीकरण का काम 100 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2005-06 तक के एक करोड़ 1 लाख दस्तावेजों में से 28 लाख दस्तावेजों का डिस्टिलीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 


Subscribe to our Newsletter