एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हरा देगी आरसीबी : रायडू

नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अहमदाबाद में बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हरा देगी। रायडू के अनुसार जिस प्रकार फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी लगातार 6 जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंची है। उससे उसके हौंसले बुलंद हैं। टीम अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रही है। 

रायुडू ने कहा कि इसी कारण आरसीबी जीत की प्रबल दावेदार नजर आती है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह से वे खेल रहे हैं उससे जीत के प्रबल दावेदार बनकर उभरे है। उन्होंने सीएसके के खिलाफ जबरदस्त मुकाबला खेला था। आरसीबी अभी एक परिपक्व टीम है और वहां का हर खिलाड़ी अपनी भूमिका समझता है, इसलिए मुझे लगता है कि आरसीबी ही है जो क्वालीफायर 2 में पहुंचेगी। वहीं पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन का भी आरसीबी की जीत का भरोसा है। उन्होंने कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली खिताब के अधिकारी हैं। उसे एक ट्रॉफी मिलनी ही चाहिये। एक चीज जो उन्हें इतने सालों में नहीं मिली वह है आईपीएल ट्रॉफी। प्रशंसक उनसे प्यार करते हैं और अन्य टीमों के प्रशंसक भी उनसे प्यार करते हैं। खासकर जब आप लगातार छह गेम जीतते हैं और इस तरह सभी को हैरान कर प्लेऑफ में जाते हैं।


Subscribe to our Newsletter