कतर ने भारत को 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में हराया

दोहा । भारतीय फुटबॉल टीम को कतर के खिलाफ 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा है, इससे उसका विश्वकप खेलने का सपना भी टूट गया।  भारतीय टीम को इस अंतिम ग्रुप ए मैच में कतर के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारत की ओर से लालियानजुआला चांग्ते ने पहला गोल किया। इसके बाद यूसुफ अयमेन के एक विवादास्पद गोल और अहमद अल-रावी के एक गोल से कतर ने मुकाबला जीता लिया। इस विवादास्पद गोल को लेकर खिलाड़ी और प्रशंसक नाराज दिखे। कतर की जीत के साथ ही अफगानिस्तान को वाली कुवैत इस ग्रुप से अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस गोल के दौरान गेंद गोल पोस्ट के बाहर दिख रही थी पर मैदानी रेफरी ने कतर के पक्ष में गोल दे दिया। वीआरएस न होने के कारण टीम इंडिया रिव्यू भी नहीं ले पाई। 

वीडियो देखने से पता चलता है कि भारतीय टीम के कप्तान और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने फ्री किक को रोक लिया था। गेंद उनकी दोनों टांगों के बीच से निकलकर मैदान से बाहर हो गई थी लेकिन जैसे ही गोलकीपर नीचे आए, फुटबॉल उनके दाएं पैर से टकराने के बाद मैदान पर वापस आ गई। गेंद को सामने देखकर कतर के खिलाड़ी ने इसे गोल पोस्ट में डाल दिया। भारतीय गोलकीपर इस बात से निराश थे कि मैदानी रेफरी ने गेंद को बाहर जाने के बावजूद आऊट नहीं दिया।



Subscribe to our Newsletter