टी20 विश्व कप के लीग मैचों में पूरन और एरोन के नाम हैं सबसे अधिक छक्के
Jun 19, 2024
एंटीगा । टी20 विश्व कप 2024 के लीग स्तर में सबसे अधिक 13 छक्के का रिकार्ड वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और अमेरिका के एरोन जॉनसन के नाम है। पूरन ने एक ही मैच में आठ छक्के लगा दिये थे। अमेरिका की पिचों पर हुए मुकाबलों में हालांकि काफी कम छक्के लगे पर वेस्टइंडीज के मुकाबले उसी के मैदानों पर हुए जिसका पूरा लाभ पूरन को मिला। टी20 विश्वकप में लीग स्तर पर सभी टीमों ने कुल चार-चार मुकाबले ही खेले हैं। इसमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के पूरन हैं। उन्होंने चार पारियों में 13 छक्के लगाये। वहीं अमेरिका के एरोन जॉनसन भी 13 छक्के लगाकर संयुक्त रूप से पहले नंबर-1 हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 10-10 छक्के लगाए हैं। इसके बाद पांचवे नंबर पर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं, उन्होंने कुल 9 छक्के लगाए हैं।
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 17 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हेड के ने कुल 14 चौके लगाये। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। दोनों ने 13-13 चौके लगाए। अमेरिका के एंड्रीस गौस भी 12 चौकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में एक भी भारतीय का नाम नहीं है क्योंकि उसके अधिकतर मैच कम स्कोर वाले रहे।