ओंकारेश्वर प्रोजेक्ट के दूसरे फेज का उत्पादन मार्च तक शुरू
Dec 26, 2024
240 मेगावाट का फ्लोटिंग प्लांट
भोपाल । ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट का 240 मेगावाट के दूसरे फेस का उत्पादन मार्च तक शुरू हो जाएगा। इसके लिए निविदा मंगाई गई थी। सबसे कम सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से निविदा प्राप्त हुई है। जिसे शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड द्वारा खंडवा सहित ओंकारेश्वर प्लांट के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। इसमें हिमाचल प्रदेश की सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की सबसे कम मूल्य की निविदा प्राप्त हुई है। इस प्रस्ताव को शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अनुबंध की कार्रवाई की जाएगी। प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अवनीश शुक्ला के अनुसार दूसरे फेज का काम शुरू करने में तीन से चार महीने का समय लगेगा। इस प्रोजेक्ट के दूसरे फेज का काम मार्च या अप्रैल 2025 में शुरू हो जाएगा। 2027 तक इस परियोजना में विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर फ्लोटिंग प्लांट का दूसरा फेज जल्द शुरू करने की योजना है। मुरैना में 1400 मेगावाट की सोलर परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन नवकरणीय ऊर्जा, मनु श्रीवास्तव का कहना है, जल्द ही सोलर परियोजनाओं के काम को तेजी के साथ पूर्ण कर लिया जाएगा।