एफ-1 ग्रैंड प्रिक्स में इम्प्रेस करती नजर आईं प्रियंका

Dec 01, 2023

हाल ही में एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा ने अबू धाबी में एफ-1 ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा लिया, जहां वह अपने स्टाइलिश से सबको खूब इम्प्रेस करती नजर आईं। इस दौरान प्रियंका की कई हॉलीवुड स्टार्स के साथ भी मुलाकात हुई।  इवेंट से प्रियंका की तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो प्रियंया चोपड़ा इस दौरान ब्लैक और पर्पल बॉडीकोन ड्रेस में काफी बोल्ड लगीं।

खुले बालों, पर्पल लिप शेड और ब्लैक चश्मे से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। इवेंट में अपने स्टाइलिश लुक का जादू चलाते हुए पीसी कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती दिखीं। फैंस को देसी गर्ल का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।


Subscribe to our Newsletter