सेंट्रल जेल के कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप

Feb 02, 2024

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा। पेट्रोलियम कंपनी एचसीएल द्वारा जेल प्रबंधन को पेट्रोल पंप तैयार करके दिया जा रहा है। पेट्रोलियम कंपनी और जेल प्रशासन के बीच में समझौता हो चुका है। जल्द ही जेल परिसर में पेट्रोल पंप का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस पेट्रोल पंप का संचालन जेल में बंद कैदी करेंगे। 

सेंट्रल जेल भोपाल द्वारा ओपन जेल कैंपस की 900 वर्ग फुट जमीन पर पेट्रोल पंप तैयार किया जा रहा है। जेल विभाग ने पेट्रोलियम कंपनी से 1.8 करोड रुपए का लोन लेकर राजस्व विभाग मे भूमि उपयोग परिवर्तन के लिए जमा किया है। कलेक्टर भोपाल द्वारा पेट्रोल पंप की अनुमति जारी की जा चुकी है। अगले तीन से चार महीने में पेट्रोल पंप शुरू हो जाएगा। 

खुली जेल के 15 कैदियों द्वारा पंप का संचालन किया जाएगा। कैदी ही पेट्रोल पंप के मैनेजर और सेल्समेन होंगे। यहपेट्रोल पंप 24 घंटे चालू रहेगा। कैदियों को कलेक्टर रेट के अनुसार भुगतान किया जाएगा। 

पेट्रोल पंप से होने वाली आय को जेल के कर्मचारियों के परिवार जनों के कल्याण कार्यों मे खर्च की जाएगी। जेल प्रशासन के सहयोग से पेट्रोल कंपनी कैदियों को प्रशिक्षण भी देगी। 


Subscribe to our Newsletter