कोलार जलप्रदाय संयंत्र क्षेत्र में आज बिजली कटौती, आशिंक रूप से प्रभावित होगी पानी की सप्लाई

Dec 06, 2024

्शहर के कई इलाकों में जल प्रदाय आशिंक रूप से होगा प्रभावित

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा आज कोलार प्लांटवाले हिस्से मेें विद्युत सुधार के लिए बिजली कटौती की जाना है जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में आज कोलार से होनेवाली सप्लाई प्रभावित होने का अनुमान है। कुछ हिस्सों में इसके चलते आशिंक सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।  विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहने के कारण शहर के निम्न क्षेत्रों में जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इसको लेकर निगम ने पूर्व सूचना जारी की है। जिन इलाकों में आशिंक प्रभाव रहेगा उसके चलते करीब दो लाख की आबादी को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि निगम ने स्लम एरिया में पानी के टैंकर भेजकर सप्लाई करने की बात कही है। निगम की मानें तो शनिवार से सप्लाई सामान्य रहेगी। 

इन इलाकों में सप्लाई होगी प्रभावित

बरखेड़ीकला क्षेत्र, डी.आर.पी. लाईन क्षेत्र, नया सबरी नगर क्षेत्र, नया बसेरा, ए.जी.कालोनी, राजीव नगर बस्ती, पंपापुर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-6 अरेरा कालोनी क्षेत्र, जनता क्वार्टर क्षेत्र, बैंक कालोनी, नुपुरकुंज, पारस सिटी, ई-7 अरेरा कालोनी, एम.आई.जी, एल.आई.जी, वार्ड 49 मल्टी, अंसल प्रधान, दानापानी, फार्चयून शालीमार, आरिफ नगर, 06 गलियों, छोटी मस्जिद के पास वाली गलियां, निशातपुरा क्षेत्र, न्यू आरिफ नगर, नुजहत आफता, रेशम केन्द्र, राम मंदिर, हमीदिया रोड, संगम टॉकीज, गुरूबख्श की तलैया, बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, गुजरात कोल्ड्रिंक, खजूर वाली गली, शांति नगर, इब्राहिमगंज, कबाड़खाना, छोला विश्राम घाट, सपना लाज क्षेत्र, पिंजुमल धर्मशाला, चौकसे नगर, रंभा नगर, अली अजीज की मस्जिद, काजी कैम्प रोड, इब्राहिमपुरा, मालवाड़ी रोड, कोतवाली रोड, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, मंगलवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, इस्लामपुरा, कंजरपुरा, तलैया थाना, बुधवारा, वहीदिया स्कूल, पठार वाली गली, नूर महल रोड, बलाईपुरा, बढ़ाईपुरा, अमर बस्ती, पायगा नूर महल, चौकी इमामवाड़ा, हवा महल रोड, शास्त्री नगर, 228 क्वार्टर न्यू ओल्ड, सुनहरी बाग क्षेत्र, 12 दफ्तर की झुग्गियां, न्यू एम.एल.ए. क्वार्टर आदि क्षेत्रों में जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

Subscribe to our Newsletter