कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो कुख्यात बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aug 12, 2024

।  भोपाल ।  राजधानी की ऐशबाग पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।  पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किया है ।  इन दोनों आरोपियों पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल ने हमारे संवाददाता को बताया कि शुक्रवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस इलाके में दो आरोपी युवक खुलेआम घूम रहे हैं पुलिस ने घेराबंदी कर इस मामले में साजील खान पिता नफीस निवासी अशोका गार्डन और शोएब खान अहमद अली कॉलोनी ऐशबाग निवासी को गिरफ्तार किया आरोपियों पर बजरिया ऐशबाग निशातपुरा अशोका गार्डन जहांगीराबाद में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं ।

Subscribe to our Newsletter