दिल्ली कैपिटल्स की जीत से बदले प्लेफऑफ के समीकरण
May 08, 2024
लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स को झटका लगा
नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग मुकाबले में जीत के साथ ही प्लेफऑफ के समीकरण बदल गये हैं। दिल्ली की टीम इस जीत के साथ ही अंक तालिका में दो स्थान ऊपर आकर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है। वहीं प्लेऑफ के प्रबल दावेदारों में शामिल लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को करारा झटका लगा है। सुपरजायंट्स अब छठे नंबर पर खिसक गयी है जबकि सीएसके पर भी एक मैच हारने की स्थिति में शीर्ष -4 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
इस मैच में हार से रॉयल्स के सीधे प्लेऑफ के लिए प्रवेश करने की राह में बाधा आई है हालांकि वह अब भी 16 अंक लेकर दूसरे नंबर पर कायम है पर उसके लिए कठिन बात यह है कि वह लगातार दो मैच हारी है। वह 16 अंक के साथ पहले नंबर से अब दूसरे पर आ गयी है। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स इतने ही अंक लेकर पहले नंबर पर है।
राजस्थान रॉयल्स के अभी तीन मैच बाकी हैं और प्लेऑफ में पहुंचने उसे इनमें बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करनी होगी। दिल्ली के कारण लखनऊ सुपरजायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की परेशानी जरुर बढ़ गयी है। इन तीनों टीमों के पहले से ही 12 अंक थे। अब दिल्ली ने भी अपने 12 अंक कर लिए हैं। इस प्रकार 12 अंक पर कई टीम हो गयी हैं। ऐसे लखनऊ सुपरजायंट्स की परेशानी बढ़ गयी है क्योंकि वह दिल्ली से नीचे छठे नंबर पर है जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स तीसरे और हैदराबाद चौथे नंबर पर है।