अमेरिका की पाकिस्तान के खिलाफ जीत में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की रही अहम भूमिका

डलास । भारतीय मूल के खिलाड़ियों के बल पर अमेरिकी टीम को टी20 विश्व कप क्रिकेट 2024 के एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली है। अमेरिकी टीम ने इस मैच को सुपर ओवर में जीता। अमेरिकी टीम की जीत में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। टीम में भारतीय मूल के पांच खिलाड़ी है। इनमें कप्तान मोनांक पटेल भी शामिल हैं। 

अमेरिका के बल्लेबाज मोनांक का जन्म भारत के गुजरात में हुआ है। उन्होंने पाक के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाये। मोनांक की इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इस क्रिकेटर ने अंडर-16 और अंडर-18 स्तर पर गुजरात की ओर से खेला है। इसके अलावा नीतिश कुमार, जसदीप सिंह आदि ने भी अमेरिकी टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। नीतिश ने मैच में 14 रन बनाये जबकि जसदीप ने 1 विकेट लिया। 

हरमीत का जन्म मुंबई में हुआ था पर कुछ समय बाद वह ही उनके माता-पिता अमेरिका चले गये थे। हरमीत ने मैच में 4 ओवर कसी हुई गेंदबाली कर पाक टीम पर दबाव बना दिया। अमेरिकी टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका भारतीय मूल के सौरभ नेत्रवलकर ने निभाई। सौरभ ने सुपर ओवर में पाक बल्लेबाजों पर अकुश लगाये रखा। 


Subscribe to our Newsletter