गेंद उठाकर जेब में रखना प्रशंसक को भारी पड़ा
May 15, 2024
कोलकाता । भारत में प्रशंसक क्रिकेट के कितने दीवाने है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां पिछले दिनों मुम्बई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मैच में एक गेंद स्टेडियम में आ गयी जिसे एक प्रशंसक ने अपने पास ही रख लिया। ये व्यक्ति कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रशंसक था। एक रिपोर्टों के अनुसार जब गेंद छक्के लगने के कारण स्टैंड में आई तो इस प्रशंसक ने इसे उठाकर अपनी जेब में रख लिया। पुलिसकर्मियों ने देखा तो उन्होंने प्रशंसक से गेंद छीनी और मैदान पर वापस भिजवाई। इस दौरान पुलिसकर्मी ने इस प्रशंसक को थप्पड़ भी मार दिये। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। केकेआर टीम इस सत्र में सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंची है।
केकेआर के यहां तक के सफर में उसके मैंटोर गौतम गंभीर की अहम भूमिका रही है। वहीं गंभीर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी को उनकी टीम अपने पास नहीं रख पायी जिससे वह निराश हैं। सूर्यकुमार पहले कोलकाता में थे पर बाद में मुम्बई चले गये। साथ ही कहा कि अगर मुझे अपनी सात साल की कप्तानी में कोई अफसोस है तो वह यह है कि मैं और एक टीम के रूप में सूर्यकुमार का उनकी क्षमता के अनुसार सर्वोत्तम उपयोग नहीं कर पाया।