पीसीबी ने निदेशक हफीज को हटाया , तेज गेंदबाज राऊफ को भी नहीं दिया केन्द्रीय अनुबंध

लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज हारिस राऊफ के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें केन्द्रीय अनुबंध से ही बाहर कर दिया है। इसके अलावा पूर्व कप्तान मो हफीज को भी क्रिकेट निदेशक पद से हटा दिया है। 

राऊफ के खिलाफ ये कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज से हट गये थे। पीसीबी ने साथ ही कहा कि हारिस को 20 जून 2024 तक किसी भी विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिया जाएगा। पीसीबी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के 2023-24 दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम के साथ जुड़ने से मना करने के मामले की जांच के बाद ही राउफ को सजा दी गयी है जिससे अन्य खिलाड़ियों को भी सबक मिले। 

पीसीबी ने कहा , इस मामले से जुड़े सभी हितधारकों के नजरिए पर विचार करने के बाद हारिस के केंद्रीय अनुबंध को एक दिसंबर 2023 से रद्द किया जाता है और 30 जून 2024 तक उसे किसी विदेशी लीग में खेलने के लिए एनओसी भी नहीं दी जाएगी। पीसीबी ने कहा कि उसके प्रबंधन ने 30 जनवरी को हारिस को व्यक्तिगत सुनवाई में अपा पक्ष रखने का मौका दिया था पर उनका जवाब  असंतोषजनक रहा। 

इसके अलावा पीसीबी ने क्रिकेट निदेशक हफीज को भी पद से हटा दिया। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर लिखा, पीसीबी हफीज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है। खेल के प्रति हफीज के जुनून ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। टीम का  स्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा बेहद अहम रहा है। पीसीबी हफीज को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं और सफलता देता है।आईसीसी विश्व कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हफीज को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया गया गया था पर उनका कार्यकाल बेहद छोटा रहा। 


Subscribe to our Newsletter