पाटीदार के टेस्ट फार्म का आईपीएल में असर नहीं पड़ेगा : आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से पहले कहा है कि बल्लेबाज रजत पाटीदार इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाये पर इससे ये नहीं कहा जा सकता कि वह आईपीएल में अच्छा नहीं खेल पायेंगे। आकाश ने कहा कि जो भी चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पहुंचता है वह अपनी लय हासिल कर ही लेता है। 

वहीं आकाश ने कहा कि कप्तान डु प्लेसिस और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए टूर्नामेंट के पिछले सत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे और उनकी निरंतरता इस बार भी बनी रहेगी।  चोपड़ा ने कहा कि बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी के पास बैकअप के रूप में इंग्लैंड के बल्लेबाजी ऑलराउंडर विल जैक भी हैं। 

चोपड़ा ने कहा, इस टीम में बैकअप के रूप में विल जैक भी हैं। इसलिए टीम के पास काफी विकल्प हैं। शीर्ष पांच या छह उतने अच्छे हैं जितना आप कर सकते हैं। फाफ और कोहली पिछले साल बहुत बेहतर थे और ग्लेन मैक्सवेल भी निखर गये थे। इसके अलावा टीम के पास कैमरून ग्रीन जैसा शानदार बल्लेबाज है। इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि जो कोई भी  चिन्नास्वामी स्टेडियम में आता है, वह अपनी फॉर्म वापस पा लेता है। उन्होंने कहा, उनकी बल्लेबाजी को देखें। शुरुआत में आपके डु प्लेसिस और विराट होंगे। उसके बाद ग्रीन और उसके बाद मैक्सवेल या पाटीदार आते हैं। ये पांच बेहतरीन बल्लेबाज हैं। 


Subscribe to our Newsletter