पथिराना ने छलांग लगाकर पकड़ा शानदार कैच

विशाखापट्टनम । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मथीशा पथिराना ने यहां खेले गये आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का एक शानदार कैच पकड़ा है। इस कैच की महेन्द्र सिंह धोनी ने भी जमकर प्रशंसा की। इस मैच में दिल्ली की ओर से पावरप्ले में पृथ्वी शॉ ने डेविड वॉर्नर के साथ अच्छी शुरुआत की। इन दोनों ने ही शुरुआती 9.3 ओवरों में 93 रन बना दिये। इसी दौरान वार्नर ने एक जबरदस्त शॉट लगाया पर पथिराना ने फुर्ती से अपनी दायीं ओर छलांग लगाते हुए कैच लपक लिया। पथिराना के इस कैच को देखकर वॉर्नर भी हैरत में पड़ गये। इस दौरान धोनी ने ताली बजाकर पथिराना को शाबाशी दी। 

पथिराना ने इस दौरान एक ही ओवर में अपने यॉर्कर से मिचेल मार्श और ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट लिए। ये मामला 15वें ओवर का है। इस दौरान पथिराना करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से  गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले मिचेल मार्श और उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट लिए। इस मैच में हालांकि खराब बल्लेबाजी के कारण सीएसके को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 



Subscribe to our Newsletter