पंड्या आईपीएल में जीत के लिए कोच के साथ पूजा करते दिखे
Mar 12, 2024
मुंबई । आईपीएल के 17 सत्र में मुम्बई इंडियंस की कप्तानी करने जा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जीत के लिए पूजा करते नजर आये। इस दौरान उनके साथ टीम के कोच मार्क बाउचर भी थे। हार्दिक को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए रोहित शर्मा की जगह पर मुंबई इंडियंस (एमआई) का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं अब एमआई के एक वीडियो में पंड्या को ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करते और मुख्य कोच मार्क बाउचर के साथ पूजा करते देखा गया है।
गौरतलब है कि गत वर्ष नवंबर में पंड्या गुजरात टाइटंस (जीटी) से अपनी पहले वाली टीम मुम्बई में वापस आ गये थे। उनकी कप्तानी में गुजरात एक बार विजेता भी बनी। वहीं दूसरे साल उपविजेता रही। गुजरात के लिए 31 मैचों में पंड्या ने 37.86 की औसत और 133 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए है। जिसमें छह अर्धशतक भी शामिल हैं।
पंड्या ने साल 2015 से 2021 तक एमआई के लिए 92 मैच खेलकर 27.33 की औसत और 153 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1,476 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल है। उन्होंने टीम के लिए 42 विकेट भी लिए। पंड्या ने 5 आईपीएल ट्रॉफी भी जीती हैं, जिनमें से 4 एमआई (2015, 2017, 2019, 2020) और जीटी (2022) के साथ हैं।