6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से वापसी करेंगे पांड्या !
Sep 10, 2026
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि अनुभवी ऑलरांउडर हार्दिक पांड्या अगल माह 6 अक्टूबर से खेल में वापस करेंगे। बीसीसीआई के अनुसार पंड्या अगर फिट हुए तो 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में इंडिया ए टीम की ओर से उतरेंगे। पांड्या फिट नहीं होने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर हैं, ऐसे में उनकी वापसी की अटकलों से प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गयी है।
बोर्ड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की थी। इसमें पांड्या का नाम भी शामिल था। गौरतलब है कि पांड्या ने साल 2018 के बाद से ही कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। पिछले आठ साल में सफेद गेंद क्रिकेट में उन्होंने अपने को विश्व के शीर्ष तेज-गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में साबित किया है पर लगातार चोटिल होने के कारण वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। टी20 विश्व कप के बाद से टीम से बाहर हैं।
कुछ दिन पहले ही बताया गया था कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस देने के करीब है पर तभी अचानक एक और बुरी खबर आई कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें फिर से पैर में चोट लग गई थी। इसी वजह से उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से बाहर कर दिया गय। अब ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में शामिल किये जाने पर उनकी उम्मीदें टिकी हें।
ऑस्ट्रेलिया ए का भारत दौरा 22 सितंबर से शुरू होगा, दोनों टीमों के बीच पहले दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। हार्दिक इन फर्स्ट-क्लास मैचों का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि उनकी वापसी एकदिवसीय मुकाबले से होगी जो मंगलवार, 6 अक्टूबर से शुरू होगी।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वाड का एलान किया था, जिसमें 15 खिलाड़ियों की सूची में हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल रहा। इस आगामी वनडे सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे जबकि देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है।