पाक क्रिकेटर बोला, विराट को मैंने भेजा था संदेश

लाहौर । पाकिस्‍तान के क्रिकेटर आगा सलमान ने कहा है कि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का काफी सम्मान करते हैं। सलमान के अनुसार आईपीएल के पिछले सत्र में आरसीबी के विराट कोहली और लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर व गेंदबाज नवीन उल हक के बीच हुए विवाद से उन्हें निराशा हुई थी। इसी कारण उन्होंने विराट को एक संदेश भी भेजा था। सलमान ने कहा विराट के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी क्रिकेट प्रशंसक है जो उनका सम्मान नहीं करता है। मैंने उन्हें इस मामले में एक संदेश भी भेजा था। साथ ही कहा कि जब वह मामला हुआ तब मैं, अब्दुल्ला शफीक और उसामा मीर एक साथ बैठकर मैच देख रहा था। 

आरसीबी और एलएसजी के मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान विराट और नवीन उल हक के बीच बहस हो गयी थी। इस मैच के दौरान किसी बात को लेकर विराट की नवीन से बहस हो गयी थी जिसमें बाद में गंभीर भी शामिल हो गये। इस मामले को लेकर नवीन की काफी आलोचना भी हुई थी। 


Subscribe to our Newsletter