पाक कोच बोले भारत सहित शीर्ष टीमों से खेलने का अवसर नहीं मिलने के कारण हारे
Oct 31, 2023
नई दिल्ली । पाकिस्तान क्रिकेट क्रिकेट टीम का इस बार विश्वकप में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से भी तकरीबन बाहर हो गयी है। पाक टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के साथ ही रैंकिंग में भी नीचे आ गयी। विश्वकप से पहले टीम नंबर एक पर थी पर अब नहीं है।
इसी को लेकर अब पाक के मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने कहा है कि 10 टीमों के टूर्नामेंट में कोई भी पसंदीदा नहीं हो सकती। ब्रैडबर्न ने साथ ही कहा, आईसीसी रैंकिंग में हम इसलिए नीचे आये क्योंकि भारत सहित विश्वकप की श्रेष्ठ टीमों से खेलने का अवसर हमें कम ही मिलता है। हमारे देश में अधिकतर टीमें नहीं आतीं।
कोच ने माना पाक अभी भी विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं बन पाई है क्योंकि उन्हें भारत जैसी टीमों को अपनी धरती पर खेलने का मौका नहीं मिलता है। अप्रैल में हम पांचवें नंबर पर थे और विश्व कप से पहले एकदिवसीय में नंबर-1 भी बने। इस कारण पाक को विश्वकप के दावेदारों में माना गया पर टीम विश्वकप में सभी क्षेत्रों में असफल रही। हमें तीनों की क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।