पाक गेंदबाज नसीम बोले, विराट बड़े स्टार होने के बाद भी है बेहद विनम्र
Feb 20, 2024
लाहौर । पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा है कि एक स्टार खिलाड़ी होने के बाद भी वह स्वभाव से काफी विनम्र होने के साथ ही हंसी मजाक करते रहते हैं। सर्जरी से उबरने के बाद
पाकिस्तान सुपर लीग से वापसी करने वाले नसीम ने कहा कि विराट में एक बड़ा खेल सितारा होने के बाद भी घमंड नहीं है। वह एशिया कप के दौरान हमेशा मैच से पहले हमारा स्वागत करते रहे हैं। इससे लगता है कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि वह कितने बड़े खेल सितारे हैं। वह खेल के दौरान जितने केन्द्रित रहते हैं। मैदान के बाहर उतने ही सामान्य नजर आते हैं। नसीम ने नवंबर 2019 में पदार्पण करने के बाद से ही पाक की ओर से 17 टेस्ट, 14 एकदिवसीय और 19 टी20 मैच खेले हैं। एशिया कप के दौरान चोटिल होने के कारण वह बाहर हो गये थे।