विश्वकप के लिए दो स्पिनर ही पर्याप्त : कुलदीप

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर के दूसरे मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी कर कम स्कोर के बाद भी भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले स्पिनर कुलदीप यादव बेहद उत्साहित हैं। कुलदीप ने इस मैच में चार विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को घुटनो पर ला दिया था। उनके इस प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

भारतीय टीम ने सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाकर श्रीलंका को 41 रनों से हराया। इस मैच में कुलदीप ने 4 विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी को 172 रन पर ही आउट कर दिया। इससे पहले कुलदीप ने पाक के खिलाफ भी पांच विकेट लिए थे। इस प्रकार सुपर-4 के 2 मैचों में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए हैं। इससे उत्साहित कुलदीप ने कहा कि विश्वकप में दो स्पिनर ही पर्याप्त रहेंगे। 

कुलदीप ने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर अपने एकदिवसीय क्रिकेट में 150 विकेट भी पूरे कर लिए। उन्होंने 88 वें एकदिवसीय में ये उपलब्धि हासिल की है। जीत के बाद कुलदीप से जब पूछा गया कि भारतीय टीम 3 स्पिनर्स के साथ उतरी थी पर अक्षर पटेल को विकेट नहीं मिला। वहीं श्रीलंका के स्पिनरों ने सभी 10 विकेट लिए। इस पर कुलदीप ने कहा कि अगर पास 2 अच्छे स्पिनर हैं तो तीसरे की जरूरत नहीं पड़ेगी। दो गेंदबाज ही जीत दिलाने पर्याप्त हैं। कुलदीप गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी भी करते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक और 6 अर्धशतक लगाये हैं। 



Subscribe to our Newsletter