कड़ी मेहनत कर अपने को साबित करने वालों को ही टीम में जगह मिलेगी : रोहित
Feb 27, 2024
रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि जो भी खिलाड़ी टीम में जगह बनाना चाहते हैं उन्हें घरेलू क्रिकेट के साथ ही टेस्ट प्रारुप में कड़ी मेहनत कर अपने को साबित करना होगा। इससे साथ ही उनके अंदर इस प्रारुप को खेलने की भूख होनी चाहिये। रोहित का ये बयान उन खिलाड़ियों को एक सख्त संदेह माना जा रहा है जो बिना मेहनत किये ही टीम में जगह बनाने का सपना देखते हैं। रोहित ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों का टीम में जगह मिलेगी जो बेहतर प्रदर्शन और सफलता के भूखे हैं। उन्होंने टीम में पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप की जमकर प्रशंसा की है। रोहित ने कहा, ‘जिन लोगों को भूख है हम उन्हीं लोगों को मौका देंगे। अगर किसी में सफलता की भूख नहीं है तो उनको खिलाने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
उन्होंने कहा, ‘मैंने यहां टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जो भूखा नहीं हो। सभी लड़के जो यहां हैं और जो नहीं हैं, वे सभी खेलना चाहते हैं उनमें सफलता की भूख होनी चाहिये। साथ ही कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आपको बहुत कम अवसर मौके मिलते हैं पर अगर आप उनका लाभ नहीं उठाते तो वे निकल जाते हैं। हाल में इशान और श्रेयय अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट खेलने से इंकार कर दिया था। उसके बाद भारतीय बोर्ड ने कहा था कि सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह बनाने घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। उसके बाद रोहित के बयान से साफ है कि घरेलू क्रिकेट की उपेक्षा नहीं की जा सकती। यह पूछने पर कि क्या आईपीएल लीग का आकर्षण युवा खिलाड़ियों के बीच टेस्ट क्रिकेट खेलने की चाहत को प्रभावित कर रही है तब रोहित ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन प्रारूप है।
यदि आप इस प्रारूप में उत्कृष्टता और सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको भूख दिखानी होगी। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रारूप है लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन प्रारूप है और इसमें उत्कृष्टता हासिल करना कठिन है।